सिख सबसे पहले 1881 में सिंगापूर में पहुचे थे .जल्दी ही सिख समुदाय सिंगापुर पुलिस बल की रीढ़ बन गए .सिंगापुर के प्रधानमंत्री श्री ली सीन लूँग ने देश के सिख समुदाय की सराहना करते हुए कहा है कि सरकार कई तरीके से उनकी मदद करती रहेगी .सिंगापुर सरकार पब्लिक स्कूल में पंजाबी को दूसरी भाषा के तौर पर मान्यता दे चुकी है .सिंगापुर सरकार ने भारतीय छात्रों को दूसरी भाषा के तौर पर उनकी मातृभाषा अर्थात उर्दू ,बंगला ,गुजराती ,हिंदी और पंजाबी अपनाने की इजाजत दी है .
बुधवार, 2 दिसंबर 2015
मंगलवार, 1 दिसंबर 2015
दाल
दाल
-------
दाल ,तू महान है
तू प्रोटीन की खान है,
थाली की शान है,
शाकाहारी की जान है
दाल तू महान है
तेरे अनेकों प्रकार है ,
तुमसे घबराती सरकार है ,
तुमसे चमकती व्यापार है ,
दाल तू महान है
कभी तुम थाली से गायब
कभी तुम गाली से गायब
आजकल तू फेसबुक से गायब
दाल तू महान है
कभी घर के मुर्गी तेरे बराबर
कभी तू मुर्गी के बराबर
दाल तू महान है
तू गरीबों के प्रोटीन का स्रोत हो
तू नेताओं के विटामिन का स्रोत हो
तू सरकारों के अपयश का स्रोत हो
दाल तू महान हो
तू चाहे आयातित हो
चाहे निर्यातित हो
हमेशा ही तू मर्यादित हो
दाल तू महान हो !
(C)RAJESH KUMAR
-------
दाल ,तू महान है
तू प्रोटीन की खान है,
थाली की शान है,
शाकाहारी की जान है
दाल तू महान है
तेरे अनेकों प्रकार है ,
तुमसे घबराती सरकार है ,
तुमसे चमकती व्यापार है ,
दाल तू महान है
कभी तुम थाली से गायब
कभी तुम गाली से गायब
आजकल तू फेसबुक से गायब
दाल तू महान है
कभी घर के मुर्गी तेरे बराबर
कभी तू मुर्गी के बराबर
दाल तू महान है
तू गरीबों के प्रोटीन का स्रोत हो
तू नेताओं के विटामिन का स्रोत हो
तू सरकारों के अपयश का स्रोत हो
दाल तू महान हो
तू चाहे आयातित हो
चाहे निर्यातित हो
हमेशा ही तू मर्यादित हो
दाल तू महान हो !
(C)RAJESH KUMAR
एरिया मेनेजर साहब का रिटायरमेंट
दिनांक 30 नवम्बर 2015 को गोंडा रेलवे के एरिया मेनेजर साहब श्री नरेन्द्र नाथ जी रिटायर हो गए .उनके रिटायरमेंट के पार्टी का आयोजन सेफ्टी कैंप गोंडा में दिनांक 01 दिसम्बर 2015 को परिचालन कर्मचारियों द्वारा किया गया .विदाई समारोह लगभग चार बजे सायं सेफ्टी कैंप गोंडा में प्रारंभ हुआ जिसमे गोंडा के स्टेशन अधीक्षक श्री ए एन मिश्र ,सेफ्टी कैंप के मुख्य अनुदेशक श्री आर एम भरद्वाज ,गोंडा के ए इ एन ,ए एम इ ,ए एस टी एवं अन्य अधिकारी गन एवं कर्मचारियों ने भाग लिया .मंच का सञ्चालन गोंडा के उप स्टेशन अधीक्षक श्री प्रभाकर पाण्डेय ने किया .फोटोग्राफी श्री स्वतंत्र पाण्डेय एवं श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा किया गया .समारोह के अंत में जलपान की व्यवस्था थी.अंत में अंग्रेजी बैंड बाजे के साथ श्री नरेन्द्र नाथ जी को विदाई दी गयी .लोगों ने उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की ...श्री नरेन्द्र नाथ जी की महत्वाकांक्षा राजनीती में जाने की है .भगवान उनके महत्व कांक्षा को पूरा करने में शक्ति प्रदान करे ....जय हो
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)