मंगलवार, 1 दिसंबर 2015

दाल

दाल
-------
दाल ,तू महान है
तू प्रोटीन की  खान है,
थाली की  शान है,
शाकाहारी की  जान है

दाल तू महान है
तेरे अनेकों प्रकार है ,
तुमसे घबराती सरकार है ,
तुमसे चमकती व्यापार है ,

दाल तू महान है
कभी तुम थाली से  गायब
कभी तुम गाली से गायब
आजकल तू फेसबुक से गायब

दाल तू महान है
कभी  घर के मुर्गी तेरे  बराबर
कभी तू मुर्गी के बराबर

दाल तू महान है
तू गरीबों के प्रोटीन का स्रोत  हो
तू नेताओं के विटामिन का स्रोत हो 
तू सरकारों के अपयश का स्रोत हो

दाल तू महान हो
तू चाहे आयातित हो
चाहे निर्यातित हो
हमेशा ही तू मर्यादित हो

दाल तू महान हो !
  (C)RAJESH KUMAR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें