सिख सबसे पहले 1881 में सिंगापूर में पहुचे थे .जल्दी ही सिख समुदाय सिंगापुर पुलिस बल की रीढ़ बन गए .सिंगापुर के प्रधानमंत्री श्री ली सीन लूँग ने देश के सिख समुदाय की सराहना करते हुए कहा है कि सरकार कई तरीके से उनकी मदद करती रहेगी .सिंगापुर सरकार पब्लिक स्कूल में पंजाबी को दूसरी भाषा के तौर पर मान्यता दे चुकी है .सिंगापुर सरकार ने भारतीय छात्रों को दूसरी भाषा के तौर पर उनकी मातृभाषा अर्थात उर्दू ,बंगला ,गुजराती ,हिंदी और पंजाबी अपनाने की इजाजत दी है .
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें