रविवार, 6 मार्च 2016

पिंजड़ा



पिंजड़ा में कैद हर जीव पालतू है
पिंजड़ा में कैद हर जीव फालतू है

पिंजड़ा में कैद हर जीव 'वेल ट्रेंड 'हैं
पिंजड़ा में कैद हर जीव 'ब्रेन ड्रैनड' हैं

पिंजड़ा में कैद यू पी का भैया भी है
पिंजड़ा में कैद बिहार का कन्हैया भी है

पिंजड़ा प्रतीक है शासन का
पिंजड़ा प्रतीक है अनुशासन का

पिंजड़ा प्रतीक है स्वामित्व का
पिंजड़ा प्रतीक है प्रभुत्व का


कोई कर्म के पिंजड़े का कैदी है
कोई धर्म के पिंजड़े का कैदी है

पिंजड़ा का हर कैदी 'तोता ' है
पिंजड़ा का हर कैदी रोता है

कोई विचारधारा के पिंजड़ा में कैद है
कोई विकासधारा के पिंजड़ा में कैद है

पिंजड़ा तो पिंजड़ा ही होता है
चाहे वह विधि का हो या विधान का
चाहे वह समृधि का हो या संबिधान का







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें