सोमवार, 29 फ़रवरी 2016

बजट

बजट
-------
मैं भारत का बजट हूँ
मैं बचत का बजट हूँ

मैं गरीबों का बजट हूँ
मैं अमीरों का बजट हूँ


मैं टैक्स का बजट हूँ
मैं रिलैक्स का बजट हूँ


मैं आंकड़ों का खेल हूँ
मैं लाभ हानि का मेल हूँ

मैं सरकारी हूँ
सबपर असरकारी हूँ

मै आय का बजट हूँ
मैं व्यय का बजट हूँ

मैं उन्नति का बजट हूँ
मैं प्रगति का बजट हूँ

मैं भाषण का बजट हूँ
मैं शासन का बजट हूँ

मैं सेस का बजट हूँ
मैं विशेष का बजट हूँ

ना मैं मोदी इफ़ेक्ट हूँ
ना मैं मोदी डिफेक्ट हूँ

मैं इंडिया इफ़ेक्ट हूँ
मैं भारत परफेक्ट हूँ

भला कहने वालों का बजट हूँ मैं
बुरा कहने वालों का बजट हूँ मैं

मैं भारत का बजट हूँ
मैं इंडिया का बजट हूँ




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें